लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता साइबर अपराधों के लिए एसपीजी और एनएसजी की तर्ज पर तैयार किए गए साइबर कमांडो को तैनाती दे दी गई है। पहले चरण में 15 पुलिसकर्मियों को यह विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इनकी मदद से दूसरे पुलिसकर्मियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इन कमांडों को आईआईटी कानपुर, मद्रास, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय समेत कई उच्च संस्थानों से ट्रेनिंग दिलाई गई है। ये कमांडों साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाएंगे। डीजी साइबर क्राइम बिनोद कुमार सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में 'साइबर कमांडो' की टीम तैयार की गई है। इसमें अभी 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये कमांडो साइबर ठगी और डिजिटल अपराधों पर रोक लगाने का काम करेंगे। इनको कई तरह की खास ट्रेनिंग दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.