जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस के लिए स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाना बड़ी चुनौती बन गई है। सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय लोगों की भूमिका कम होने और एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की व्यवस्था हटने के बाद जंगल और सुदूर गांवों से मिलने वाले इनपुट पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर नक्सलियों की गतिविधियों, उनकी आवाजाही और संभावित सुरक्षित ठिकानों की जानकारी जुटाने पर पड़ रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में बचे 6 नक्सली जंगल के अंदरूनी इलाकों से निकलकर अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनकी गतिविधियों की पहले से जानकारी हासिल करना है। जंगल से जुड़े गांवों में स्थानीय स्तर पर मजबूत सूचना तंत्र नहीं होने के कारण कई बार नक्सलियों की आवाजाही की जानकारी पुलिस ...