पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। हॉकी एसोसिएशन की ओर से गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए रोशनी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए बीएसए ने कहा कि इन खिलाड़ियों में ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर जिले का नाम रोशन करने की अटूट क्षमता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ तराशने की जरूरत है। उनमें खेल की प्रतिभा भरी हुई है। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में गांधी स्टेडियम ने सिटी मांटेसरी स्कूल को 7-0 से, दूसरे में सनराइज स्कूल ने कंपोजिट स्कूल...