रामगढ़, मई 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। शारदा प्रीमियर लीग सीजन टू डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 27 मई से 31 मई तक पीटीपीएस पंचमंदिर स्थित चिल्ड्रन पार्क में निर्धारित किया गया हैं। शारदा प्रीमियर लीग सीजन टू के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि एसपीएल सीजन टू की तैयारी जोरो शोरों पर हैं । हम सभी एसपीएल प्रबंधन के सदस्य तयारी के अंतिम दौर में हैं। बताया कि इस सीजन कुल 6 टीम भाग लेंगी। एसपीएल सीजन टू में पलानी एसेज, पतरातु सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स मार्किट, हेसला नाइट राइडर्स, रसदा रॉयल्स, पंचमंदिर इंडियंस टीमें हैं । एसपीएल सीजन टू के सफल संचालन हेतु हम सभी प्रबंधन के सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं । हमारी तैयारी अंतिम क्षोर पर हैं । टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहेंगे I क्षेत्र के खेलप्रेमि...