भागलपुर, मार्च 15 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में चल रहे एसपीएल टी-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चिराग इलेवन कहलगांव और ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला रविवार को दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में हनी इलेवन भागलपुर और चिराग इलेवन कहलगांव के बीच मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी इलेवन ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में चिराग इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में रॉबिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 11 गेंदों पर 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के साथ दो विकेट भी हासिल किए।दूसरे सेमीफाइनल में ट्रिपल एक्स कहलगांव और माही इलेवन...