भागलपुर, मार्च 9 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को तीन लीग मैच खेले गए। इनमें माही 11 ने दो मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि खुशी रानी की टीम ने भी अपना मुकाबला जीत लिया। दिन का 11वां लीग मैच माही 11 और एमसीसी कहलगांव के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीसी कहलगांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। जवाब में माही 11 की टीम ने तीन विकेट खोकर आठवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।12वां लीग मैच डिजिटल वर्ल्ड और खुशी रानी टीम के बीच खेला गया। डिजिटल वर्ल्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खुशी रानी की टीम ने चार विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच अपने नाम कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.