भागलपुर, मार्च 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो लीग मैच खेले गए, जिसमें चिराग 11 और ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने जीत दर्ज की।पहला मैच आरडीएक्स 11 और चिराग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चिराग 11 की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडीएक्स 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिराग 11 की टीम ने 9.1 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। चिराग 11 के रॉबिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।दूसरा मैच ट्रिपल एक्स कहलगांव और चिराग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चिराग 11 की टीम ने पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.