संभल, फरवरी 10 -- कोतवाली परिसर में सोमवार को स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंस्ड लर्निंग (एसपीईएल) कार्यक्रम के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बहजोई महाविद्यालय की छात्राओं को पुलिस विभाग की संरचना, दायित्वों और कार्यशैली की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि पुलिस एक अनुशासित बल है, जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा करना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। उन्होंने विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों की भूमिका, राज्य स्तरीय पुलिस इकाइयों के कार्यक्षेत्र और आपसी समंवय के बारे में समझाया। इसके साथ ही पुलिस यूनिफॉर्म के महत्व, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...