गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे से लेकर वाटिका चौक तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर एलिवेटेड रोड का निर्माण अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का डिजाइन अंतिम चरण में है। यह बात गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समक्ष रखी। राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से गुरुग्राम में चल रही विकास परियोजनाओं को लेकर जीएमडीए और नगर निगम अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद थे। मीणा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि टेंडर आवंटित होने के बाद इस एलिवेटेड रोड का निर्माण 30 महीने के अंदर कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि इस ...