बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर प्राचार्या डॉ. राजलक्ष्मी, उप प्राचार्य, चीफ प्रॉक्टर, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। बीए विभागाध्यक्ष सुनील चौहान, गौरव चौहान, वरुण चौहान, डॉ संजीव, डॉ. विश्वनाथ, डॉ अरविंद वर्मा, आरती चौहान व डॉ. अंजलि चौहान आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...