एसपीआरसी महाविद्यालय में पदक विजेता शूटर का स्वागत
बागपत, मई 16 -- बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में शनिवार को स्वागत व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता शूटर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रबंधक भूपेंद्र चौहान ने बताया गया कि प्रतियोगिता 28 अप्रैल से 14 मई तक आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर की विभिन्न शूटिंग रेंजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में शूटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डा. राजलक्ष्मी, डॉ प्रदीप कुमार, चीफ प्रॉक्टर वरुण चौहान, डॉ गौरव कुमार व सचिव गजे सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.