एसपीआरए ग्रामीण ने समथर थाने का निरीक्षण किया
झांसी, मई 28 -- झांसी (समथर )। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा अरविन्द कुमार ने समथर थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, माल खाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। एसपीआरए ग्रामीण ने थाने के अभिलेखों का गहन निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, शिकायत पंजिका, बीट पुस्तिका एवं शस्त्रागार, सहित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अतुल राजपूत,उप निरीक्षक गम्भीर सिंह,रामशरण, बृजेश भार्गव, राज कुमार, सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.