मेरठ, मार्च 13 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर खेली जा रही बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को एसडी सदर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग्स जूनियर टीम को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने बताया कि 50 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए। मैच के पहले हाफ में यंग्स जूनियर टीम ने बढ़त बनाई हुई थी और मध्यांतर से पहले वह 2-1 से आगे चल रही थी।यंग्स जूनियर की ओर से मैच के 10वें मिनट में नवनीत सैनी और 22वें मिनट में आलोक ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं एसडी सदर टीम की ओर से 16वें मिनट में वंश सिंघल , 34वें मिनट में मयंक त्यागी और 42वें मिनट में मयंक पाल ने गोल कर टीम को 3-2 से जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.