अररिया, जून 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पटना निवासी एसडी संजय को राज्य सरकार द्वारा बिहार का नया महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) नियुक्त किए जाने पर फारबिसगंज सहित पूरे मारवाड़ी समाज में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के ASG एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता, पीके शाही की जगह कोर्ट में रखेंगे सम्राट सरकार का पक्षसमाज की प्रतिक्रिया इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज से जुड़े कई सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के प्रमुख लोगों का कहना है कि एसडी संजय की नियुक्ति उनकी विधिक विशेषज्ञता, लंबे अनुभव और न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है। अखिल भारती...