मेरठ, मई 2 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर आयोजित निशुल्क समर हॉकी कैंप के अंतर्गत शनिवार को डीएवी एकेडमी और एसडी सदर रेड टीम के बीच अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें नवोदित खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। करीब 50 मिनट तक चले इस मैच में एसडी रेड टीम ने बेहतर समन्वय और आक्रामक खेल के दम पर 5-4 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से अंश त्यागी, आरफ, चैतन्य, कृष्ण सैनी और अनमोल गोस्वामी ने एक-एक गोल किया। वहीं डीएवी एकेडमी की ओर से तल्हा, मयंक प्रजापति, मुस्तफा और निष्कर्ष ने गोल दागे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा बनी इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियन मैच के बाद प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...