मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय खो-खो टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। सभी टीमों का स्वागत प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, राजीव पाल सिंह तथा डॉ. संजीव तायल द्वारा किया। डॉ. संगीता गुप्ता, चन्दना दीक्षित, प्राची एवं हर्षिता के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लिया। पहले मैच में बीसीए ए टीम और बीबीए टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में बीसीए ए टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहली मैच में 6 अंकों से जीत हासिल की। दूसरे मैच में बीसीए बी टीम और बी.एससी. (सी.एस.) टीम के बीच हुआ। इस मैच में टॉस बीसीए बी टीम ने जीता। मैच में बीसीए बी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 4-9 और 13-7 अंकों से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...