मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। शिव चौक के निकट एस.डी. मार्केट में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में भारी संख्या में मोटापा ग्रसित महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय कुमार वर्मा ने गायत्री मंत्र के भावार्थ के साथ किया। इसके बाद जिला प्रधान सुभाष गुप्ता, रेखा शर्मा और रेनू तायल ने मोटापे से संबंधित विशेष योगासन कराए। जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा ने प्राणायाम, विनीता मित्तल ने सहज योग ध्यान, प्रोफेसर आर.के. गर्ग ने शवासन और योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा ने साधकों का मार्गदर्शन किया।जिला प्रधान सुभाष गुप्ता ने मोटापे के कारण (जैसे अपच, स्वाद के लिए खाना, आरामपरस्त जीवन) और इससे होने वाले रोगों (बीपी, शुगर, जोड़ों का दर्द आदि) पर प्रकाश डालते हुए सही दिनचर्या ...