मेरठ, मई 25 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के 16 वर्षीय जूनियर वर्ग में रविवार को एसडी ब्लू टीम और लिटिल स्टार टीम के बीच मुकाबला खेला गया। एसडी ब्लू टीम ने लिटिल स्टार को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। कोच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि एसडी ब्लू टीम से अर्पित शर्मा, कार्तिक यादव और मोना शर्मा ने गोल किए। लिटिल स्टार टीम से वंश गिरी और राघव प्रजापति ने गोल दागे। निर्णायक लक्की शर्मा रहे। विजेता टीम को कोच जोगेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। हॉकी लीग का सब-जूनियर वर्ग का मुकाबला सोमवार शाम खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...