एसडी ब्लू ने रोज मेरीज को 5-2 से हराया
मेरठ, मई 12 -- एसडी सदर के मैदान पर गांव व शहर के बालकों के लिए आयोजित समर हॉकी कैंप के अंतर्गत मंगलवार को अभ्यास हॉकी मैच खेला गया। मुकाबला एसडी ब्लू टीम और रोज मेरीज टीम के बीच हुआ, जिसमें एसडी ब्लू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोज मेरी टीम को 5-2 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही एसडी ब्लू टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से तुषार राठौर, शाहिद, आरिफ, मयंक पाल और मयंक प्रजापति ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं रोज मेरीज टीम की ओर से नितिन कुमार और अनमोल चौहान ने गोल दागकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। आयोजकों ने बताया कि कैंप के अंतर्गत अन्य प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.