रुडकी, जनवरी 24 -- श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को नेहरू स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर बीए की छात्रा ग्रेसी को ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के साथ-साथ इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में ग्रेसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयशा प्रथम, जिया द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में भी ग्रेसी ने बाजी मारी, आंचल को द्वितीय और निधि को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में पूजा देवी ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय और आयशा जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फील्ड इवेंट्स में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.