हरदोई, मई 1 -- शाहाबाद। मोहल्ला बजरिया स्थित एसडी जनता इण्टर कॉलेज प्रांगण में मेधावी विधार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल के साथ हाईस्कूल परीक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का तिवारी को 5100 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आसिफ खां बब्बू ने कहा इस कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपनी मेहनत से जो कीर्तिमान स्थापित किया है वो शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अटूट निष्ठा का प्रतिफल है। अध्यापक मनीष अवस्थी, संजीव तिवारी, राम प्रताप कश्यप, यदुवीर सिंह राजपूत, शशिकांत, ज्योति पाठक, अनामिका गौतम, साईदा बेगम, सरिता मिश्रा, विकास, कृष्ण, शिवानी शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.