एसडी कॉलेज के हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल के लिए चयन
मेरठ, जून 2 -- एसडी इंटर कॉलेज सदर के तीन हॉकी खिलाड़ियों अर्पित शर्मा, वंश तोमर और सक्षम शर्मा का स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी गोरखपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ है। यह ट्रायल 3 और 4 जून को गोरखपुर में आयोजित किए जाएंगे। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले 15 और 16 मई को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में ट्रायल हुए थे, जिसमें तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब उन्हें गोरखपुर ट्रायल के लिए मेरठ जनपद से चयनित किया गया है। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, स्कूल प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंघल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग तथा हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.