मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह (21 जुलाई 2026) में सनातन धर्म महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं कुलपति प्रो. वाई. विमला द्वारा मेधावियों को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ​सम्मानित होने वालों में निकिता बी.एससी., कीर्ति शर्मा एम.ए. संस्कृत, दीपाली एम.एससी. क्लोथिंग एंड टेक्सटाइल, खुशी एम.एससी. आई.टी., प्रज्ञा एम.ए. राजनीति विज्ञान और सुश्री सृष्टि एम.ए. इतिहास शामिल हैं। ​महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बत...