भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भागलपुर की वरीय उप समाहर्ता (एसडीसी) सोनाली द्वारा चिकित्सा आधार पर ली गई लंबी छुट्टी को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एसडीसी सोनाली ने स्वयं के इलाज हेतु 26 सितंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक, कुल 112 दिनों का अवकाश लिया था। इस अवधि को बिहार सेवा संहिता के विभिन्न नियमों के तहत उपार्जित अवकाश, अर्धवैतनिक और असाधारण (अवैतनिक) छुट्टी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। सरकार के उप सचिव राजीव रंजन दास द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे छुट्टी से लौटने के उपरांत अपना प्रभार ग्रहण प्रतिवेदन वित्त विभाग को उपलब्ध कराएं। इस अधिसूचना की प्रति भागलपुर के जिलाधिकारी और संबंधित कोषागार को भी भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.