सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए परविंदर सिंह को चेयरमैन और यशपाल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अकरम तथा सचिव लतीफ उर रहमान ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार लतीफ उर रहमान को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की एपेक्स काउंसिल का सदस्य बनाए जाने के बाद यह बदलाव किया गया। लतीफ उर रहमान ने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में एसडीसीए के प्रयासों से जिले की कई क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से जुड़े खिलाड़ी प्रशांत वीर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि मोहम्मद अमान और वासु वत्स भारतीय अंडर-19 टीम में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। यह भी पढ़ें-...