उरई, फरवरी 22 -- कालपी(उरई)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी औचक तरीके से कदौरा विकास खंड स्थित करमचंदपुर गांव की गोशाला में पहुंचे। उन्होंने गोवंशों के लिए व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं का जायजा लेकर इंतजामों की हकीकत परखी। एसडीएम को हरा चारा नहीं मिला। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम ने टंकी को देख कर शुद्ध पानी की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने गोशाला का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था परखी तथा स्वच्छता बनाए रखने रखने के लिए जोर दिया। रोशनी के अलावा, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.