बदायूं, दिसम्बर 5 -- बिसौली, संवाददाता। देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। तीन दिवस तक चले इस शिविर मे छात्रों को स्काउट गाइडिंग के मूल सिद्धांतों और व्यावहारिक प्रशिक्षण से अवगत कराया गया। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर संचालक जमुना प्रसाद ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियां बच्चों में साहस धैर्य संयम और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्काउट एवं गाइड में अपनी टोलिया के साथ आकर्षक ढंग से टेंट लगाकर उन्हें सजाया तथा भोजन प्राथमिक उपचार चूल्हा आदि की व्यवस्था की। प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने बच्चों की प्रतिभा देखकर कहा कि स्काउट एवं गाइड अनुशासित रहकर किसी भी परिस्थिति में दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। ...