जमशेदपुर, अगस्त 5 -- जमशेदपुर । टीम पीएसएफ के बैनर तले मनोरंजन गौड़ ने अपना एसडीपी रक्तदान किया। एसडीपी रक्तदान अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने 1875 वां एसडीपी रक्तदान को शांती देवी के नाम समर्पित कर दिया। रक्तदान के पश्चात मनोरंजन गौड़ को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर पुष्पा तिवारी, तकनीशियन अनुप कुमार श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...