पाकुड़, जुलाई 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के आवास परिसर में विगत शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे एक 5.5 फीट लंबा खतरनाक स्पेक्टेकल्ड कोबरा घुस गया। नाग पर आवास के कुत्ते की नजर पड़ी। जिसे देखकर वह जोर-जोर से भौंकने लगा। अचानक कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर एसडीपीओ विजय कुमार व रात्रि प्रहरी सहित गार्ड चौकन्ने हो गए। भारतीय नाग आवास के अंदर की ओर घुसने लगा था। इसी बीच सांप को सबसे पहले एसडीपीओ के पालतू कुत्ते ने देख लिया। कुत्ते ने तुरंत लगातार भौंककर सभी को खतरे से आगाह कर दिया। कुत्ते की इस वफादारी और सतर्कता के कारण समय रहते घर के सभी लोग अलर्ट हो गए। खतरे को भांपते हुए तुरंत वन्यजीव रक्षक अशराफुल शेख को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर बिना देर किए मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व बहादुरी से अत्यधिक जहरीले स...