गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, झझवा में शुक्रवार को सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार ने एक विशेष पहल के तहत कक्षा संभाली। पढ़ाई, सुरक्षा और भविष्य निर्माण पर खुलकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उनके आगमन से विद्यालय में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। कक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय आने-जाने के दौरान होने वाली समस्याओं और व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बातचीत की। छात्राओं ने बताया कि उन्हें विद्यालय आने में डर नहीं लगता, लेकिन गणित और अंग्रेजी जैसे विषय कठिन लगते हैं। इस पर एसडीपीओ ने उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि यदि रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.