एसडीपीओ ने शकूराबाद व झुनाठी थाने का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का लिया जायजा
जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत कुमार द्विवेदी ने शकुराबाद और झुनाठी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की ओडी ड्यूटी, संतरी गार्ड ड्यूटी एवं थाना के विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ हीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत डायल-112 (चन्धरिया मोड़) का भी निरीक्षण किया गया एवं आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। फोटो- 03 अक्टूबर जेहाना- 19 कैप्शन- शकुराबाद थाना का शनिवार को निरीक्षण करने के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.