एसडीपीओ ने नौडिहा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
पलामू, जुलाई 7 -- छतरपुर। एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने सोमवार को नौडीहा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस क्रम में थाना के अभिलेखों, अपराध पंजी, लंबित मामलों की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी, थाना परिसर की स्वच्छता तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, वारंट व कुर्की के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन शिकायतों के शीघ्र निष्पक्ष निस्तारण और पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत करने के संबंध में पहल करने का निर्देश दिया। सभी पुलिस पदाधिकारियों वं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार, संवेदनशीलता, पारदर्शिता तथा निर्धारित विधिक प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.