सीतामढ़ी, दिसम्बर 21 -- चोरौत। एसडीएम पुपरी सुनीता कुमारी ने चोरौत थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चोरौत थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित कांडों के अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द करने का निर्देश थानाध्यक्ष मोना कुमारी को दी। इसके अलावे बढ़ती ठंड को देखते हुए क्षेत्र में गश्ती तेज करने, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं शराब तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। शनिवार को जनता दरबार को सफलतापूर्वक आयोजित कर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर भी बल दिया। इसके अलावा पुलिस कार्यप्रणाली को और अच्छा बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया और पुलिस कर्मियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.