मुंगेर, दिसम्बर 23 -- असरगंज,एसं.। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने सोमवार को असरगंज थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, हाजत तथा रजिस्टरों की गहनता से जांच की। एसडीपीओ ने लंबे समय से लंबित मामलों की समीक्षा की एवं शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्ती, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा आमलोगों के शिकायतों के निष्पादन पर जोर दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष श्रीराम कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.