कटिहार, मई 24 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र नव पदस्थापित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशाल आनंद शनिवार को देर शाम डंडखोरा थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांड पंजी गश्ती दल पंजी, देसी विदेशी शराब जब्त की गई पंजी तथा विभिन्न कांडों में गिरफ्तारी की गई आरोपी पंजी थाना सहित अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की समीक्षा तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएसपी ने आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी...