जहानाबाद, मई 7 -- संवेदनशील इलाके में संदिग्धों व वाहनों की ली गई सघन तलाशी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार की रात एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( एसडीपीओ)ने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। जहानाबाद रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर और अन्य संवेदनशील जगहों पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामानों की बारीकी से जांच की गई। शहर स्थित विभिन्न होटलों और लॉजों में ठहरने वाले व्यक्तियों के पहचान - पत्रों और रजिस्टर की जांच की गई ताकि किसी भी अवांछित तत्व की उपस्थिति को रोका जा सके। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.