साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने शुक्रवार को शहर के अनुमंडल भवन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की । उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की एवं उसके शीघ्र अनुसंधान पूरा करने पर जोर दिया। थाना प्रभारी को नियमित रूप से फरियादियों की शिकायत सुनने के खास निर्देश दिये। भूमि विवाद को लेकर उत्पन्न मारपीट व हिंसक घटना पर फौरन कार्रवाई करने एवं इस संबंध में कांडों की स्थिति पर रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया। मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे, बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.