एसडीपीओ ने किया मोहर्रम जुलूस के मार्गों का निरीक्षण
चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टूटी के नेतृत्व में मोहर्रम जुलूस निकलने वाले प्रमुख मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों की स्थिति, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संभावित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.