साहिबगंज, अप्रैल 25 -- मंडरो। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने शनिवार को मिर्जाचौकी थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजी, अभिलेख एवं लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।एसडीपीओ ने थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के संधारण में पारदर्शिता एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...