रामगढ़, मार्च 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सहायक पुलिस अधीक्षक सह पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने शनिवार को भुरकुंडा ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसडीपीओ ने ओपी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों का टर्न आउट चेक कर किट परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ओपी भवन, चाहरदीवारी, साफ-सफाई, बैरक के स्थिति, सीसीटीएनएस के कार्यों, सरकारी संपत्ति, स्वीकृत बल, विस्फोटक अधिनियम, आयुद्ध व गोली-बारूद भंडार का करते हुए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बंटवारे व उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों को निष्पादित करने से संबंधित दिशा-निर्देश ओपी प्रभारी को दिया। इसके अलावा एसडीपीओ ने संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई ...