किशनगंज, मार्च 20 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता गुरुवार को पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी -1 गौतम कुमार द्वारा बहादुरगंज पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार एसडीपीओ द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस सर्किल अंतर्गत विभिन्न थानों से जुड़े कांडों की समीक्षा कर कांडों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश मौके पर मौजूद पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज अरुण कुमार को दिया। एसडीपीओ द्वारा आगामी ईद पर्व के मद्देनजर पुलिस गशती बढ़ाने एवं रात्रि फुट गशती करने का निर्देश देकर ईद पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारा के बीच संपन्न कराने पर चर्चा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.