बक्सर, मार्च 5 -- बक्सर। नगर थाना का निरीक्षण सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने किया। इस दौरान सभी वादों को बारी-बारी से प्रगति रिपोर्ट देखी। जिसमें धीमी गति पाया। उनके अनुसंधानकर्ता को कड़ी फटकार लगाया। साथ ही निर्देश दिया कि समय रहते केस का अनुसंधान करते हुए कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल किया जाए। जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। साथ ही अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके। एसडीपीओ ने रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश दिया। जिससे चोरी व शराब की तस्करी पर रोक लग सके। इस अवसर पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...