भागलपुर, अप्रैल 6 -- एसडीपीओ कहलगांव टू कार्यालय पीरपैंती में अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ पंकज कुमार ने की। बैठक में अंचल के सभी थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की तथा तेजी से निष्पादन करने को कहा। साथ ही पुलिस गश्त और अधिक तेज करने एवं फरार वारंटियों, अपराधियों कि गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मद्य निषेध को पूर्ण सफल बनाने सहित वाहन चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना में आए आगंतुकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया। बैठक में पीरपैंती इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थानाध्यक्ष पंकज रावत, ईशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एकचारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार, बाख़रपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष आदि भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.