चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- चक्रधरपुर। डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी ने चक्रधरपुर के नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। नव पदस्थापित एसडीपीओ डॉ. हासमी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। अपराध पर नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने पुलिस बल को सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही लोगों से अपील की है किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- एसपी ने झूलाघाट थाने का औचक निरीक्षण किया स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पदभार ग्रहण करने पर स्व...