जहानाबाद, मार्च 28 -- अपराध पंजी, आगंतुक पंजी एवं लंबित मामलों की सूची की गहन जांच कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए एसडीपीओ कृति कमल शनिवार को थाना परिसर पहुंचीं। उनके आगमन पर थाना अध्यक्ष सहित थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं सशस्त्र बल के जवानों द्वारा पारंपरिक तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार एवं अभिलेख कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संधारित पंजीयों जैसे अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, शस्त्र पंजी, लंबित मामलों की सूची आदि की गहन जांच की। इस क्रम में उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.