हाजीपुर, मार्च 17 -- महनार, संवाद सूत्र महनार के सिनेमा रोड स्थित विद्या निकेतन में मंगलवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार और भारतीय सेना के मेजर किशन गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के प्रति प्रेरित किया। अधिकारियों ने महनार महोत्सव के दौरान सैनिकों के सम्मान में बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि बच्चों में सीखने और आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। शिक्षा और अनुशासन के साथ यदि वे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें तो सफलता निश्चित है। मेजर किशन गुप्ता ने कहा कि भारती...