पाकुड़, मार्च 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विगत सोमवार शाम को एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के आवास परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंहा, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, थाना प्रभारी रवि शर्मा, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। इस इफ्तार पार्टी में प्रखंड से काफी संख्या में रोजेदार और अन्य समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और रमजान की ...