चक्रधरपुर, जून 19 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड प्रमुख निलमणी कोड़ाह पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी से चक्रधरपुर में मुलाकात कर अनुमंडल कार्यालय में लंबित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित आवेदनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित आवेदन एसडीओ कार्यालय में भेजा जाता है, लेकिन यहां छह माह से अधिक समय तक लंबित पड़ा रहता है। इस कारण बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाता है और स्कूलों में दाखिला नहीं हो पता है। उन्होंने जल्द निष्पादन करने की मांग की। मौके पर कुरकुटिया गांव के बासुदेव हेम्ब्रम, बेंजामिन हेंब्रम उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : 16 जून तक लगे कैम्पों में मिले कुल 19556 आवेदन में 15212 हैं पेंडिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...