चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर। उरांव सरना समिति चक्रधरपुर का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पोडा़हाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी से मुलाकात की और आगामी 21 मार्च को निकाली जाने वाली सरहुल झांकी सह शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओ को बताया कि 21 मार्च को शनिवार समय 2:30 बजे अपराहन बनमालीपुर स्थित सरना स्थल से टोकलो रोड चक्रधरपुर मार्ग से इंदाकॉलोनी बनमालीपुर श्यामरायडीह, कुभाटोली, भगत सिंह चौक ,टिकरचाम्पी, रामचन्द्रपुर, दलकी, पठानमारा एवं राखा गाँव से रांची-चक्रधरपुर मुख्यमार्ग होते हुए भगत सिंह चौक और ठेठरीसाई लालगिरजा, पम्परोड गाँव से चाईबास-चक्रधरपुर मुख्यमार्ग होते भगत सिंह चौक) रांची मुख्यमार्ग पवन चौक से रेलवे क्रॉसिंग, पोर्टर खोली, लोको कॉलोनी, चाला अयंग (जाहिरा पुजा स्थल) केन्द्रों, देवगाँ...