गढ़वा, जून 18 -- गढ़वा। मयंक भूषण ने गुरुवार को गढ़वा एसडीओ सह दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसडीओ संजय कुमार से प्रभार लेने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर करना और सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता लाभुकों को समय पर राशन मिले यह सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि गढ़वा अनुमंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा। वह इससे पूर्व सदर सीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी भी रह चुके हैं। वह जिले की समस्याओं से वाकिफ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...